मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण रतलाम उदयपुर एक्सप्रेस रद्द
घाटका वरना-कापरेन रेलखण्डों के मध्य मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया। आज दिनांक 6 सितम्बर 2019 को रतलाम से चलकर उदयपुर पहुँचने वाली गाड़ी संख्या 19327 रतलाम उदयपुर एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। जबकि उदयपुर से रतलाम जाने वाली गाड़ी संख्या 19328, उदयपुर-रतलाम एक्सप्रेस दिनांक 07.09.2019 को रद्द की गई है।

उदयपुर 6 सितम्बर 2019, घाटका वरना-कापरेन रेलखण्डों के मध्य मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया। आज दिनांक 6 सितम्बर 2019 को रतलाम से चलकर उदयपुर पहुँचने वाली गाड़ी संख्या 19327 रतलाम उदयपुर एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। जबकि उदयपुर से रतलाम जाने वाली गाड़ी संख्या 19328, उदयपुर-रतलाम एक्सप्रेस दिनांक 07.09.2019 को रद्द की गई है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा के अनुसार आज रतलाम से उदयपुर से तथा कल की तारीख में उदयपुर से रतलाम तक चलने वाली गाडी रद्द की गई है। इसी प्रकार जयपुर-फुलेरा सवारी गाडी, गाड़ी संख्या 59801 दिनांक 06.09.19 को रद्द की गई जबकि फुलेरा-जयपुर सवारी गाडी नंबर 59802 दिनांक 06.09.19 को रद्द की गई है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
