धूमधाम से हुआ रावण का आतिशी दहन
असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व आज बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। दशहरे के मौके पर आज दिन भर विभिन्न मंदिरों में कई प्रकार के अनुष्ठान भी हुए। सनातन धर्म सेवा समिति के दवारा बिलोचीस्तान पंचायत के तत्वाधान में शहर में विजयादशमी पर भगवान श्रीराम के की भव्य शोभायात्रा निकली गई।

शोभायत्रा के बाद गाँधी ग्राउंड में 65 ऊँचे रावण सहित कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। पुतले दहन की बाद भव्य आतिशबाजी भी की गई।
इससे पहले करीब 1 माह से पुतले बनाने का कार्य किया जा रहा था। इस साल तिथियों के अनुसार नवमी और दशमी एक ही दिन थी, इसलिए आज नवरात्री के अनुष्ठानों का समापन और दशहरे पर्व को एक ही दिन मनाया गया।
विजयादशमी के मौके पर आज शहर के देवालयों में भी भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया और आरती के बाद विशेष प्रकार का भोग लगाया गया। इस अवसर पर आज मंदिरों में भजन- कीर्तन भी आयोजित किए जाएँगे।