पिछोला में रविवारीय श्रमदान
होली के अवसर पर झीलो में विसर्जित किये गए होली के अधजली लकडियो को चांदपोल नागरिक समिति एंव पर्यावरण शिक्षा समिति एवं डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल के सदस्यो द्वारा पिछोला में आयोजित श्रमदान द्वारा निकाला गया।

तेज शंकर पालीवाल, प्रकाश तिवारी एंव राम लाल गेहलोत ने कुलदीपक के नेतृत्व में रविवारीय श्रमदान का आयोजन किया।
श्रमदान उपरांत हुए संवाद में तेज शंकर पालीवाल ने कहा कि, झीलों हुए में फेंकी जानेवाली सामग्री पर शक्त रोकलगाई जाये। पिछोला में जा रहे सीवरेज को भी तुरंत रोकने की जरुरत है।
प्रकाश तिवारी ने कहा कि, पिछोला के परकोटे के अंदर जो मल मूत्र किया जा रहा है उस पर कठोर कार्यवाही कि जनि चाहिए। नन्द किशोर शर्मा कहा कि, प्रशासन को चांदपोल नई पुलिया के पास गन्दगी से निजात दिलाये के उपाय करने चाहिए।