बच्चों को मिली कच्ची रोटियाँ

आज राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गोवर्धन विलास में छात्रों ने नांदी फाउंडेशन से आने वाले भोजन का खराब होने के कारण बहिस्कार किया। विद्यार्थियों के मील के भोजन में रोटियाँ कच्ची व बासी मिली थी।

 | 

स्कूल की अध्यापिका कृष्णा पंवार ने बताया कि, “अक्सर नांदी से आने वाले खाने में खराबिया होंती हैं, कभी रोटियाँ बासी होती है, तो कभी दाल पानी जैसी। मैन्यु के अनुरूप विद्यालय को कभी भोजन नहीं आया है”।

विधालय पोषाहार नियंत्रक दुर्गा नवल ने बताया कि, “आज विद्यालय में आए भोजन में सारी रोटियाँ कच्ची व बदबू मार रही थी, दाल पानी जैसी व खीर में सिर्फ मीठा सफेद पानी हैं। नांदी द्वारा मैन्यु के नियमों से भोजन नही आ रहा है”।

नवल ने कहा कि, “इस तरह के भोजन के सेवन से छात्रों की तबियत बिगड़ सकती है, और यह गलती पहली बार नहीं हुई है; आए दिन बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खेला जा रहा है। खराब भोजन होने के कारण कई बार स्कूल को मजबूरन उसे बाहर फेंकना पड़ रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News