SBI म्यूचुअल फंड के प्रस्ताव को RBI की मंजूरी, इस बैंक में खरीदेगा हिस्सेदारी ?

 | 
SBI म्यूचुअल फंड के प्रस्ताव को RBI की मंजूरी, इस बैंक में खरीदेगा हिस्सेदारी ?

Udaipur Times, New Delhi : SBI बैंक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। RBI ने निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी हासिल करने के SBI म्यूचुअल फंड के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी संबंधित नियामकीय शर्तों के अनुपालन पर निर्भर है। 

जानकारी के अनुसार साउथ इंडियन बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, RBI ने SBI म्यूचुअल फंड को बैंक की चुकता शेयर पूंजी या मतदान अधिकारों में कुल 9.99 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दी है।

ब्याज दर 0.25% बढ़ा सकता है RBI

मिली जानकारी के मुताबिक SBI के अर्थशास्त्रियों का मानना है कि वित्तीय स्थिरता की चिंताओं के चलते RBI दिसंबर मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में 0.50% की बड़ी बढ़ोतरी के बजाय 0.25% का ही इजाफा कर सकता है। SBI ने आगाह किया कि 0.50 फीसदी की भारी बढ़ोतरी से विदेशी निवेश की निकासी, रुपये में अस्थिरता और आर्थिक विकास पर नकारात्मक असर पड़ने का खतरा है, जबकि मौजूदा महंगाई के रुख को देखते हुए 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी पर्याप्त होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News