आरबीआई जारी करेगा 20 रूपये का नया नोट
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया जल्द ही 20 रूपये का हरे पीले रंग में नया नोट जारी करेगा। हरे पीले रंग के महात्मा गाँधी सीरीज़ के नए नोट पर रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर है। नए नोट का साइज़ 63x129 मिलीमीटर है। नोट के पीछे एलोरा की गुफाओ का चित्र छपा हुआ है। 20 रूपये का यह नया नोट जल्द ही प्रचलन में आएगा हालाँकि नया नोट आने के बाद भी पुराना नोट चलन में रहेगा।

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया जल्द ही 20 रूपये का हरे पीले रंग में नया नोट जारी करेगा। हरे पीले रंग के महात्मा गाँधी सीरीज़ के नए नोट पर रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर है। नए नोट का साइज़ 63×129 मिलीमीटर है। नोट के पीछे एलोरा की गुफाओ का चित्र छपा हुआ है। 20 रूपये का यह नया नोट जल्द ही प्रचलन में आएगा हालाँकि नया नोट आने के बाद भी पुराना नोट चलन में रहेगा।
नोट के दोनों तरफ फूलों की डिज़ायन वाला प्रिंट है। नोटों के बीचो बीच राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की तस्वीर है। 20 के अंक को देवनागरी लिपि में भी छापा गया है। जबकि सुरक्षा बैंड पर हिंदी में भारत और आरबीआई अंकित है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
नोट के आगे साइड पर ऊपर और नीचे की तरफ से छोटे से बड़े आकार में बढ़ते हुए संकेत दिए गए है। पीछे की तरफ बाईं ओर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो और स्लोगन है।
