RBI के नए नियम से बैंकों को बड़ा झटका, जाने क्या हुआ बदलाव ?

 | 
RBI के नए नियम से बैंकों को बड़ा झटका, जाने पूरी रिपोर्ट ?

Udaipur Times, New Delhi : बैंकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय बैंकों को 2026 की पहली छमाही में विदेशी मुद्रा कारोबार में करीब 50 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ। जानकारी के मुताबिक क्रिसिल ग्रीनविच की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकों को यह नुकसान RBI के नए नियमों के चलते अपनी विदेशी मुद्रा पोजीशन घटाने से हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार RBI ने 27 मार्च को बैंकों की रुपये से जुड़ी विदेशी मुद्रा पोजीशन की सीमा दिन के अंत तक 10 करोड़ डॉलर तय कर दी थी। इससे बैंकों को 10 अप्रैल तक अपनी अतिरिक्त पोजीशन खत्म करनी पड़ी और उनके ट्रेडिंग खातों पर नुकसान हुआ। Bank News

जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि उस समय रुपया अस्थिर था और कंपनियों में करेंसी जोखिम से बचाव के लिए हेजिंग की मांग भी ज्यादा थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News