चमनपुरा हरिजन बस्ती में आर.सी.सी.शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण
क्षेत्रीय जनता के सामुदायिक कार्या में सुविधार्थ चमनपुरा हरिजन बस्ती में आर.सी.सी.शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण आज नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने किया।
क्षेत्रीय जनता के सामुदायिक कार्या में सुविधार्थ चमनपुरा हरिजन बस्ती में आर.सी.सी.शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण आज नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने किया।
महापौर रजनी डांगी ने बताया कि लगभग 700 स्क्वायर फीट भूमि पर निर्मित होने वाले इस शेड निर्माण कार्य पर निगम ने 6.50 लाख रूपये खर्च होंगे। महापौर ने कहा कि इस निर्माण कार्य से चमनपुरा बस्ती वासियों को अपने सामाजिक कार्यों के आयोजन में काफी सुविधा मिलेगी।
लोकार्पण समारोह के सम्मानीय अतिथि समाजसेवी लाल सिंह झाला, चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष पारस सिंघवी, मोडीलाल गारू, छोटूलाल चैहान, पूर्व पार्षद दिनेश गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्दर सिंह कोठारी ने की। लोकार्पण समारोह में क्षेत्रीय पार्षद अजय पोरवाल, पार्षद मोहन देवी, राखी माली, राजकुमारी मेनारिया, पूर्व पार्षद चंदा सुहालका एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
