अमरनाथ जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर ! प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए जारी ये नई एडवाइजरी
Udaipur Times, Shri Amarnath Yatra 2026 : ‘श्री अमरनाथ यात्रा-2026’ की शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है। खराब मौसम और बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अपनी यात्रा शुरू कर दी। पहला जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहलगाम (Pahalgam) मार्ग से पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर रवाना हुआ। इन सबके बीच जम्मू-कश्मीर के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी की है।
विभाग ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के निर्देशानुसार अमरनाथ यात्रा मार्ग पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या निर्धारित की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और यात्रा के सुचारु संचालन के लिए इस निर्धारित सीमा का पालन करना अनिवार्य है।
बिना Advance Registration यात्रा पर न आएं
प्रशासन ने बताया कि यात्रा शुरू होने से काफी पहले देशभर की नामित बैंक शाखाओं और ऑनलाइन माध्यमों से एडवांस रजिस्ट्रेशन (Advance Registration) की सुविधा शुरू कर दी गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं, इसलिए प्रतिदिन केवल सीमित संख्या में ही Tatkal Registration उपलब्ध है। ऐसे में प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कन्फर्म रजिस्ट्रेशन (Confirmed Registration) के बिना जम्मू-कश्मीर की यात्रा न करें।
Tatkal Registration से तुरंत नहीं मिलेगी अनुमति
अधिकारियों के मुताबिक बड़ी संख्या में बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालु बेस कैंप पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें तत्काल यात्रा की अनुमति देना संभव नहीं है। ऐसे श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा आवंटित तारीख के अनुसार अपनी बारी का इंतजार करना होगा।
तय तारीख से पहले नहीं मिलेगी एंट्री
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कई पंजीकृत श्रद्धालु अपने रजिस्ट्रेशन स्लिप पर लिखी यात्रा तिथि से पहले जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। हालांकि, ऐसे यात्रियों को निर्धारित तारीख से पहले यात्रा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे केवल अपनी निर्धारित तिथि पर ही रिपोर्ट करें, ताकि यात्रा का संचालन सुचारु रूप से हो सके।
Important Notice for Shri Amarnath Ji Yatra 2026 Pilgrims@OfficeOfLGJandK @CM_JnK @hello_anshul @diprjk pic.twitter.com/4AGpAPFEgf
— Divisional Commissioner Kashmir (@DivComKash) July 3, 2026
प्रशासन ने दिया भरोसा
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा है कि सभी पंजीकृत श्रद्धालुओं को बाबा अमरनाथ के दर्शन का अवसर मिलेगा। हालांकि यात्रा पूरी तरह निर्धारित कार्यक्रम और मार्ग की क्षमता (Carrying Capacity) के अनुसार ही संचालित की जाएगी।
इसके साथ ही श्रद्धालुओं से सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने तथा सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि अमरनाथ यात्रा सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
