हरियाणा में रियल एस्टेट को मिलेगा बूस्ट ! 19 गांवों की 4500 एकड़ जमीन पर बसेंगे 12 नए सेक्टर
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद के शहरी विस्तार को नई गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मास्टर प्लान-2031 (Master Plan-2031) के तहत जिले में 12 नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए 19 गांवों की करीब 4,500 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। भूमि खरीद की जिम्मेदारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) को सौंपी गई है।
किसानों की सहमति के आधार पर ही होगी भूमि खरीद
सरकार ने जमीन खरीद की प्रक्रिया को ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से शुरू किया है। चिन्हित गांवों के किसान पोर्टल पर अपनी जमीन का विवरण और मांग मूल्य दर्ज कर आवेदन कर सकते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भूमि खरीद किसानों की सहमति के आधार पर ही होगी। Faridabad to get 12 new sectors
इन 12 सेक्टरों में 94ए, 96, 96ए, 97ए, 99, 100, 101, 102, 103, 140, 141 और 142 शामिल हैं। इनमें सेक्टर-100 को व्यावसायिक (कॉमर्शियल) सेक्टर के रूप में विकसित किया जाएगा, जबकि सेक्टर 96ए और 97ए सार्वजनिक एवं अर्ध-सार्वजनिक उपयोग के लिए होंगे, जहां सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और अस्पताल बनाए जा सकते हैं। शेष नौ सेक्टर आवासीय होंगे।
19 गांवों की जमीन खरीदी जाएगी जमीन
जिन 19 गांवों की जमीन खरीदी जाएगी, उनमें खेड़ी कलां, नचौली, ताजपुर, ढहकोला, शाहबाद, ताजापुर, बदरपुर सैद, साहूपुरा, सोतई, सुनपेड़, मलेरना, जाजरू, भैंसरावली, फत्तुपुरा, भुआपुर, जसाना, फरीदपुर, सदपुरा और तिगांव शामिल हैं।
सरकार का मानना है कि नए सेक्टर विकसित होने से योजनाबद्ध शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा और इन क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के फैलाव पर भी रोक लगेगी। साथ ही सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का बेहतर विकास हो सकेगा। Faridabad to get 12 new sectors
किसानों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा
HSVP के अधिकारियों के अनुसार, पहले भी भूमि खरीद का प्रयास किया गया था, लेकिन किसानों से पर्याप्त आवेदन नहीं मिले थे। Faridabad to get 12 new sectors इस बार किसानों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकें।
