लेखांकन की वास्तविक दुनिया विषयक सेमीनार आज
भारतीय लेखांकन परिषद की उदयपुर शाखा द्वारा गोलमेज सम्मेलन आज सांय 4.30 बजे वाणिज्य एवं प्रबन्ध अध्ययन महाविद्यालय में ‘लेखांकन की वास्तविक दुनिया’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है। सेमीनार के मुख्य वक्ता डॉ. प्रकाश हिंगर चार्टड एकाउन्टेन्ट होंगे।

भारतीय लेखांकन परिषद के सचिव डॉ. शूरवीरसिंह भाणावत ने बताया कि आज विश्वविद्यालयों में लेखांकन के विद्यार्थीयों को जो पढ़ाया जा रहा है वह वास्तविक उद्योग जगत के आवश्यकता अनुरूप नहीं है। परिणामस्वरूप लेखांकन के क्षेत्र में शिक्षा एवं उद्योग के बीच का अन्तर बढ़ता जा रहा है।
विश्वविद्यालय अपने पाठ्यक्रम में किस तरह बदलाव लाये ताकि उद्योग जगत की आवश्यकता अनुरूप हम छात्रों को तैयार कर सके उद्योग जगत से जुड़े डॉ. एम.एल. नाहर तथा सी.ए. प्रकाश हिंगर के अनुभवों को साझा करके कुछ ऐसे आयामों का पता लगाया जा सके जो लेखांकन के पाठ्यक्रम में सम्मलित कर सकें।