गीतांजली में नवांगतुक नर्सिंग विद्यार्थियों का स्वागत समारोह

21 तारीख को गीतांजली यूनिवर्सिटी, उदयपुर के गीतांजली नर्सिंग कॉलेज एवं स्कूल के नए सत्र में नर्सिंग विद्यार्थियों का जोरों शोरों से स्वागत किया।

 | 

गीतांजली में नवांगतुक नर्सिंग विद्यार्थियों का स्वागत समारोह

21 तारीख को गीतांजली यूनिवर्सिटी, उदयपुर के गीतांजली नर्सिंग कॉलेज एवं स्कूल के नए सत्र में नर्सिंग विद्यार्थियों का जोरों शोरों से स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गीतांजली यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ आर.के. नाहर व डीन डॉ जयालक्ष्मी एल.एस. ने दीप प्रज्जवलन कर समारोह का शुभारंभ किया।

शुभारंभ गणेश वंदना से होने के पश्चात् प्रो. डा.ॅ दिनेश शर्मा ने नवांगतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके आने वाले वर्षों की शैक्षणिक गतिविधियों एव क्रियाओं के बारे में बताया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नाहर ने विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग के दुष्प्रभाव, दंड व हेल्पलाइन नम्बर के बारे में बताते हुए उनके भविष्य में एक अच्छे नर्स बनने की सीख दी और उन्हें मरीजों की महत्ता का एहसास करवाया व उन्हें एटेन्डेंस में निरंतर रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने की सीख दी। कॉलेज की डीन जयालक्ष्मी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में विद्यार्थियों को गीतांजली कॉलेज में बेहतर नर्सिंग शिक्षा की उपलब्धता के लिए आश्वस्त किया।

समारोह में 2014 के बैच के विद्यार्थियों ने नवागंतुकों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मोहिता व किशन ने किया एवं धन्यवाद जनक जोशी ने ज्ञापित किया। समारोह का समापन जन-गण-मन से हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News