ग्रामीण डाक सेवकों के 23 हजार पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

 | 
ग्रामीण डाक सेवकों के 23 हजार पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन 

Udaipur Times, New Jobs 2026 : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। ये नियुक्तियां उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, दिल्ली समेत 23 राज्यों के विभिन्न पोस्टल सर्कल में ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) श्रेणी में की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 अगस्त 2026 से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क का भुगतान 02 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है...

ग्रामीण डाक सेवक, कुल पद : 23,757

(राज्य/सर्कल के अनुसार रिक्तियां)

 उत्तर प्रदेश पद : 1,691
 बिहार पद : 1,098
 झारखंड पद : 1,379
 दिल्ली पद : 16
 हरियाणा पद : 87
 हिमाचल प्रदेश पद : 335
 उत्तराखंड पद : 452
 पंजाब पद : 122
 राजस्थान पद : 1,009
 छत्तीसगढ़ पद : 762
 आंध्र प्रदेश पद : 917
 असम पद : 414
 गुजरात पद : 499
 जम्मू और कश्मीर पद : 340
 कर्नाटक पद : 1,116
 केरल पद : 1,373
 मध्य प्रदेश पद : 1,450
 महाराष्ट्र पद : 2,431
 उत्तर पूर्व सर्कल पद : 2,614
 ओडिशा पद : 1,353
 तमिलनाडु पद : 2,118
 तेलंगाना पद : 419
 पश्चिम बंगाल पद : 1,762

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण हो। गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है।

 जिस पोस्टल सर्कल में आवेदन करना चाहते हैं, वहां की स्थानीय भाषा की दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की हो। या स्थानीय भाषा की जानकारी होना आवश्यक है।

 साइकिल या मोटर साइकिल चलाने आती हो।

 टेक्निकल योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

 जिन अभ्यर्थियों ने कक्षा दसवीं या बारहवीं या उच्च कक्षा में कंप्यूटर एक विषय के रूप में पढ़ा है, उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के सर्टिफिकेट से छूट प्राप्त होगी।

अन्य जरूरी शर्तें

 निवास : पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह जरूरी होगा कि वे तय सीमा के अंदर संबंधित ब्रांच पोस्ट ऑफिस वाले गांव में रहने का प्रमाण प्रस्तुत करें।

 आय का स्रोत : पदों के चयनित अभ्यर्थियों को यह प्रमाण देना होगा कि उनके पास आय का एक और स्रोत है। यानी वह अपनी आजीविका के लिए सिर्फ डाक विभाग से मिलने वाले वेतन पर निर्भर नहीं हैं। यह प्रमाण चयन के 30 दिनों के भीतर देना होगा।

 ब्रांच पोस्ट ऑफिस के लिए स्थान का चयन : जीडीएस बीपीएम पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को ब्रांच पोस्ट ऑफिस के लिए निर्धारित गांव में पोस्ट ऑफिस के संचालन के लिए स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। यह कार्य चयन के 30 दिनों के भीतर करना होगा।

वेतनमान (पद के अनुसार)

 जीडीएस बीपीएम के लिए 12,000 से 29,380 रुपये।

 जीडीएस एबीपीएम के लिए 10,000 से 24,470 रुपये।

आयु सीमा

 न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष हो। आयु सीमा की गणना 21 सितंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

 अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की प्राथमिकता नहीं मिलेगी।

आवेदन शुल्क

 100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

 भुगतान उन डाकघरों से भी किया जा सकता है, जहां भुगतान करने के लिए ऑनलाइन अधिसूचना दी गई है।

 सभी पोस्ट सर्कल का नाम वेबसाइट पर दिया है। भुगतान के लिए पंजीकरण संख्या को पीओ काउंटर पर बताना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ([https://indiapost.gov.in/gdsonlineengagement](https://www.google.com/search?q=https://indiapost.gov.in/gdsonlineengagement)) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Gramin Dak Sevak (GDS) Online Engagement Schedule-II July-2026 लिंक पर क्लिक करें।

 नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

 आवेदन करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए New Candidate Registration पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें।

 मोबाइल नंबर और ई-मेल पर आए OTP से दोनों को वेरीफाई करें।

 अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें। रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मोबाइल पर भेजा जाएगा।

 रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें।

 अब Active Notification में जाकर GDS Online Engagement Schedule-I के सामने Apply Online पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News