HKRN के तहत टीम लीडर के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

 | 
HKRN के तहत टीम लीडर के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत निजी कंपनी में टीम लीडर के दो पदों के लिए 23 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। चयन होने पर चंडीगढ़ में नौकरी का मौका मिलेगा। रिकवरी टीम लीडर का काम अपनी टीम के कार्यों की निगरानी, प्रशिक्षण देना होगा।

कंपनी से ऋण लेने वाले लोगों से रिकवरी कराना, टीम व बैंक के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान कराना होगा। कंपनी की ओर से ऋण वसूली के लिए मिलने वाले लक्ष्य को पूरा कराना होगा।

शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण हो। रिकवरी और वित्तीय सेवाओं से संबंधित कंपनी में तीन से चार वर्ष का कार्य अनुभव हो। जिसमें एक से दो वर्ष तक टीम लीडर के रूप में कार्य किया हो। चयन होने पर वेतन सहित सालाना 12 अवकाश मिलेंगे। इसके अलावा नियम-शर्तों के अनुसार मासिक 25 हजार रुपये वेतन मिलेगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News