हरियाणा में इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

 | 
हरियाणा में इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन 

Udaipur Times, Haryana Job : हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सहायक जेल अधीक्षक और वार्ड के 1238 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन कर सकता है। 

अभ्यर्थी 24 जून से 30 जून की रात 11.59 बजे तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि एक और दो जुलाई को आवेदन में गलती ठीक करने का मौका मिलेगा। जारी विज्ञापन संख्या 06/2026 के अंतर्गत तृतीय श्रेणी के तहत सहायक जेल अधीक्षक के 33 और वार्डर के 1205 पदों को भरा जाएगा।

सहायक जेल अधीक्षक के पदों में 30 पद पुरुषों और तीन पद महिलाओं के लिए हैं। 

वार्डर की श्रेणी में पुरुषों के लिए 1093 और महिलाओं के लिए 112 पद हैं। 

आवेदन के लिए युवाओं को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

 HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर भर्ती का शेड्यूल जारी करते हुए युवाओं को सावधानी से आवेदन करने की सलाह दी है।

चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) पदों की सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए शुक्रवार को पोर्टल खोला जा चुका है, जिस पर अभ्यर्थी तीन जुलाई की रात 11:59 बजे तक आवेदन और छह जुलाई तक शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन में गलती सुधारने के लिए सात से नौ जुलाई तक करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा। अभी तक दो लाख से अधिक युवा ग्रुप-डी सीईटी के लिए आवेदन कर चुके हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News