हरियाणा में HKRN के तहत निकली इन पदों पर भर्ती, जाने आवेदन की पूरी प्रक्रिया
| Aug 9, 2026, 18:37 IST
Udaipur Times, HKRN Job : हरियाणा में युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। जो युवा नौकरी की तलाश में है उनके लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नौकरी का पाने का सुनहरा मौका है।
HKRN के माध्यम से 180 पुरुषों के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 12 अगस्त है।
HKRN के अनुसार सहायक कारपेंटर के 20, सहायक मिस्त्री के 30, सिविल हेल्पर के 80 और लिफ्ट इंस्टालर तकनीशियन के 50 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
यह भर्ती अभियान भारतीय श्रमिकों के लिए रोजगार के अवसर देगा। आवेदक को अपने क्षेत्र का अनुभव हाेना चाहिए।
आवेदन के लिए 20 वर्ष से 38 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। मासिक वेतन यूएई के अनुसार मिलेगा।
