एनसीसी नेवल विंग में कैडेटों की भर्ती प्रारम्भ
इस शिक्षा सत्र वर्ष 14-15 में महाविद्यालयों के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले वे सभी छात्र/छात्राएं जो कि नेवल एनसीसी के कैडेट के रूप में प्रवेश लेना चाहते हैं, उनके लिये भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ होने जा रही है ।

स्थानीय 1 राज नेवल युनिट एनसीसी इकाई के कमान अधिकारी कमाण्डर कृष्णा के. मेहता ने बताया कि इच्छुक छात्र दिनांक 26 एवं 27 जुलाई 2014 को प्रातः 09 बजे इकाई में व्यक्तिशः उपस्थित होकर चयन प्रकिया में भाग ले सकतेे हैं।
कमान अधिकारी ने बताया कि कैडेटों के चयन में एमबी वाणिज्य महाविद्यालय, एमबी विज्ञान महाविद्याालय एव ंबीएन महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।