रेड सैंड बोआ रेस्क्यू

उदयपुर 31 मार्च 2019, लेकसिटी में मौसम बदलते ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो चूका है। चिलचिलाती गर्मी में जहां लोग बिना काम बाहर नहीं निकल रहे है। घर में या ऑफिस में ही रहना पसंद करते है वहीँ सांप आदि लोगो के घरो में निकल रहे है जो ठंडी जग

 | 

रेड सैंड बोआ रेस्क्यू

उदयपुर 31 मार्च 2019, लेकसिटी में मौसम बदलते ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो चूका है। चिलचिलाती गर्मी में जहां लोग बिना काम बाहर नहीं निकल रहे है। घर में या ऑफिस में ही रहना पसंद करते है वहीँ सांप आदि लोगो के घरो में निकल रहे है जो ठंडी जगह की तलाश में घरो में घुस जाते है। ऐसा ही एक दुर्लभ सांप रेड सैंड बोआ शहर के अशोक नगर में पाया गया जिसे रेस्क्यू कर पुनः जांगले में छोड़ा गया।

वाइल्ड एंड स्ट्रीट ऐनिमल रेस्क्यू सोसाइटी के पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि अशोक नगर से दुर्लभ रेड सैंड बोआ रेस्क्यू किया जो पूरी तरह राख कलर में था जो कि काफी दुर्लभ माना जाता है, असल मे इसका कलर गहरे लाल रंग या कॉफी कलर का होता है। इस बारे में जब डॉक्टर सतिश कुमार शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि ये मेलेनिक है बहुत कम बार प्रकति में इस तरह से होता है फिलहाल इस दुर्लभ साँप को डीएफओ वी हरिणी के निर्देशानुसार रेंजर गोठवाल वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। पदम् सिंह ने बताया की दिन भर साँपो के निकलने का दौर चलता रहा शहर के देवाली, मादड़ी, उमरड़ा, बड़ी, फतेहपुरा आदि जगहों से साँपो के कॉल आते रहे जिनको सुरक्षित पकड़ कर जंगल मे छोड़ दिया गया। वाइल्ड ऐनिमल रेस्क्यू सोसाइटी के पदम सिंह राठौड़ ने शहर के लोगो से अपील की है कि शहर में कही पर भी कोई भी वन्यजीव घायल या घरो में आ जाये तो तुरंत वन विभाग या उनकी हेल्पलाइन 9829597722, 9414234826 पर कॉल करे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News