Redmi लांच करेगी पैसा वसूल दमदार स्मार्टफोन, Snapdragon Processor और 10 हजार mAh बैटरी जैसे शानदार फीचर्स से होगा लैस

 | 
Redmi लांच करेगी पैसा वसूल दमदार स्मार्टफोन, Snapdragon Processor और 10 हजार mAh बैटरी जैसे शानदार फीचर्स से होगा लैस 

Udaipur Times, Redmi Phone : त्यौहारी सीजन पर नया मोबाइल फोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। बता दें कि Xiaomi की सब-ब्रांड कंपनी Redmi जल्द ही चीन में अपना नया स्मार्टफोन K 100 लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से K सीरीज के इस अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट नहीं बताई गई है लेकिन  चीन में इस फोन के प्री- बुकिंग शुरू हो गई है। 

दमदार फीचर्स के साथ लांच होगा Redmi K 100

इस Android फोन के बारे में अटकलें लगाई जा रही है कि इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 10,000 mAh की बड़ी बैटरी जैसे शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Redmi ने अपने इस अपकमिंग फोन की टीजर इमेज शेयर की है जिसमें इसके रियर डिजाइन की झलक दिखाई दे रही है। इस फोन के रियर पैनल की बात करें तो दो कैमरा सैंसर के साथ एक सर्कूलर एलिमेंट दिया गया है। कंपनी ने दावा है किया है कि फोन में बड़ी बैटरी और गेमिंग लेवल परफॉर्मेंस मिलेगी। संभव है कि यह Redmi K100 Pro सीरीज की तरह स्पीकर हो सकता है। Redmi K100 के प्री-रिजर्वेशन के लिए यूजर्स को CNY 9.9 (करीब 140 रुपये) का भुगतान करना होगा।

इतने रुपए हो सकती है कीमत 

Redmi के इस फोन में IP68-रेटिंग होगी।  यह फोन Android 17 पर आधारित HyperOS 4 पर काम करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi K100 को चीन में CNY 3,500 (करीब 50,000 रुपये) की कीमत पर लांच किया जा सकता है।

Mobile Phone, Android Phone, Mobile News, Redmi, Xiaomi, Redmi K 100, Snapdragon Processor, Android Smartphone

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News