उदयपुर में रिफाइनरी उद्घाटन का होगा लाइव प्रसारण

सुखाड़िया रंगमंच पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन

 | 
Rajasthan Refinery Update

 

 

Udaipur Times, Rajasthan Refinery Inauguration:  3 जुलाई। राजस्थान के औद्योगिक विकास के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश की महत्वाकांक्षी रिफाइनरी परियोजना के लोकार्पण के ऐतिहासिक अवसर का साक्षी उदयपुर भी बनेगा। बालोतरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतिथ्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का उदयपुर में सीधा प्रसारण किया जाएगा, ताकि आमजन इस गौरवपूर्ण क्षण के सहभागी बन सकें।  Rajasthan Refinery Inauguration

राज्य सरकार के निर्देशानुसार उदयपुर में नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बालोतरा से होने वाले रिफाइनरी उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण होगा। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं विकास से जुड़ी विभिन्न पहल से जोड़ा जाएगा। Rajasthan Refinery Inauguration

राज्य सरकार ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी जनजाति क्षेत्रीय विकास (टीएडी) मंत्री बाबूलाल खराड़ी को सौंपी है। उनके मार्गदर्शन में जिला प्रशासन कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।  Rajasthan Refinery Inauguration

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News