100 से अधिक वाहनों पर लगाई रिफ्लेक्टिव टेप
राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी व हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के संयुक्त प्रयासों से ‘राजस्थान सड़क सुरक्षा शिक्षा एवं जागृति मिशन के तहत एक आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित रोड़ सेफ्टी मोबाईल वेन एवं 11 सदस्य प्रशिक्षित टीम के सहयोग से रिफ्लेक्टिव टेप अभियान की शुरूआत की गई।

राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी व हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के संयुक्त प्रयासों से ‘राजस्थान सड़क सुरक्षा शिक्षा एवं जागृति मिशन के तहत एक आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित रोड़ सेफ्टी मोबाईल वेन एवं 11 सदस्य प्रशिक्षित टीम के सहयोग से रिफ्लेक्टिव टेप अभियान की शुरूआत की गई।
सड़क सुरक्षा के तहत रात्रिकालीन में दुर्घटनाओं में कमी के उद्देश्य से जिंक स्मेल्टर ग्राम पंचायत के 100 से अधिक दोपहिया वाहनों के तीनो ओर एआईएस-090 मानकों की रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर अभियान की शुरूआत की गई। प्रत्येक दोपहिया वाहन में पीछे लाल एवं दोनो साईड सफेद रंग की टेप लगाई गई। सोसायटी के देबारी क्षेत्र के प्रशिक्षक हितेश लौहार ने रिफ्लेक्टिव टेप की आवश्यकता, हेलमेट की उपयोगिता, कानून एवं नियम के साथ इसकी उपयोगिता के बारे में बताया तथा ग्रामवासियों को सोसायटी के मिशन की थीम ‘स्वच्छ-स्वस्थ-सुरक्षित राजस्थान’ के बारे में जानकारी दी।
इस अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर समाजसेवी युवराज टांक, प्रतापनगर पुलिस थाना के पुलिस स्टाफ से काॅस्टेबल भीमसिंह यादव, हिन्दुस्तान जिंक के सीएसआर अधिकारी ज़रनैन फातिमा एवं सीएसआर समन्वयक मोतीलाल शर्मा आदि ने मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा युवा समिति जिंक स्मेल्टर के त्रिलोक सालवी, सोनू लौहार एवं भुपेश आदि ने रिफ्लेक्टिव टेप लगाने में सोसायटी की मोबाइल टीम का सहयोग किया। इसके साथ ही मोबाइल वेन के सहायक अनुदेशक मानसिंह रावत ने रामदेवरा जाने वाले यात्रियों के गाड़ियो पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई एवं सोसायटी के प्रतिनिधि पी.सी. जैन ने बताया कि प्रत्येक रविवार को प्रातः 8 से 12 बजे तक जिंक स्मेल्टर में रिफ्लेक्टिव टेप कैम्पन चलाकर शत-प्रतिशत दोपहिया वाहनों में टेप लगायी जाएगी।