क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय अब अम्बामाता चरक मार्ग पर

क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय अब अम्बामाता चरक मार्ग पर

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय, भारत सरकार के उदयपुर स्थित क्षे़त्रीय प्रचार कार्यालय जो कि विगत कई बर्षों से 3 फ 5, प्रभात नगर, हिरण मगरी सैक्टर 5 उदयपुर में कार्यरत था वह अब 326 अम्बामाता स्कीम, चरक मार्ग,उदयपुर में स्थानान्तरित कर दिया गया है।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी रामेश्वर लाल मीणा ने बताया कि कार्यालय के कार्यक्षेत्र में पडने वाले उदयपुर ,राजसंमद तथा चित्तोडगढ जिले में कार्यरत केन्द्र एवं राज्य सरकार तथा गैर सरकारी संगठनो द्वारा इस कार्यालय से किया जानें वाला समस्त पत्र व्यवहार नये पते 326 अम्बामाता स्कीम, चरक मार्ग, उदयपुर पर करें।

उन्होने बताया कि, अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के नये दूरभाष नम्बर 0293-2430732 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags