जैन जागृति सेंटर का नियमित सफाई अभियान, रोडवेज बस स्टैंड पर की सफाई

जैन जागृति सेन्टर के तत्वावधान में पदाधिकारियों के जज्बे को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत सहयोग किया। सफाई अभियान रोडवेज बस स्टैंड पर चलाया गया।

 | 

सेन्टर के अध्यक्ष महेन्द्र तलेसरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान में अपना हाथ बंटाने के लिए सेंटर द्वारा प्रतिमाह शहर के चयनित क्षेत्र में सफाई की जाती है।

इसी क्रम में रविवार को सेंटर के संरक्षक राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टैंड के अंदर एवं बाहर सफाई अभियान चलाया गया। यात्रियों व वाहनों की आवाजाही से आबाद रहने वाले बस स्टैंड पर सफाई अभियान में राजकुमार फत्तावत, महेन्द्र तलेसरा, दीपक सिंघवी, सुधीर चित्तौड़ा, पवन कोठारी, राजीव सुराणा, राकेष छाजेड़, विनोद मांडोत, श्याम नागौरी, लक्ष्मण शाह आदि ने सहयोग दिया।

फत्तावत ने बताया कि अभियान प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को उदयपुर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अनवरत जारी रहेगा। इससे पूर्व सेन्टर ने फरवरी में महाराणा भूपाल चिकित्सालय, मार्च में पर्यटकों से आबाद रहने वाले जगदीश चौक तथा पहाड़ी बस स्टैण्ड व मोहता पार्क में सफाई की थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News