नशे के आदी युवाओं का पुर्नवास कैम्प ‘‘पहल’’ का शुभारंभ गीतांजली में
मंगलवार, 13 दिसम्बर को जिला पुलिस उदयपुर, अलंकार फाउण्डेषन एवं गीतांजली हॉस्पिटल द्वारा नशे के आदी युवाओं का पुर्नवास कैम्प ‘‘पहल’’ के दूसरे चरण का शुभारंभ स्व. श्रीमति नर्मदा देवी सभागार, गीतांजली यूनिवर्सिटी, उदयपुर में प्रातः11 बजे हुआ।
Gulabchand Kataria
मंगलवार, 13 दिसम्बर को जिला पुलिस उदयपुर, अलंकार फाउण्डेषन एवं गीतांजली हॉस्पिटल द्वारा नशे के आदी युवाओं का पुर्नवास कैम्प ‘‘पहल’’ के दूसरे चरण का शुभारंभ स्व. श्रीमति नर्मदा देवी सभागार, गीतांजली यूनिवर्सिटी, उदयपुर में प्रातः11 बजे हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय गृहमंत्री, राजस्थान सरकार गुलाब चंद कटारिया, विशिष्ट अतिथि फूल सिंह मीणा विधायक उदयपुर ग्रामीण, भवानी सिंह देथा संभागीय आयुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, राजेंद्र प्रसाद गोयल जिला पुलिस अधीक्षक, ठाकुर चंद्रशील जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कपिल अग्रवाल वाईस चेयरमेन गीतांजली ग्रुप, डॉ आरके नाहर वाईस चांसलर गीतांजली यूनिवर्सिटी, अंकित अग्रवाल कार्यकारी निदेशक गीतांजली यूनिवर्सिटी एवं डॉ एफएस मेहता डीन गीतांजली मेडिकल कॉलेज थे। इस अभियान का उद्देश्य नशे की लत में पड़े युवाओं का सही मार्गदर्शन करना है और नशे की आदत को छुड़ा एक सामान्य जीवन देना है जिससे वह समाज के लिए उपयोगी बन सकें।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं सभी माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रजवल्लन से हुई। मुख्य अतिथि गुलाब चंद कटारिया ने अपने भाषण में कहा कि पिछले वर्ष प्रारंभ की गई नशे के आदी युवाओं के पुर्नवास कैम्प ‘‘पहल’’ के द्वितीय चरण पर बहुत धन्यवाद देता हूँ। बुराई का अंत करने का मन हो तो उसे किया जा सकता है। किसी भी नशे की लत को शुरु में ही रोक लेना चाहिए आगे बढ़ने नहीं देना चाहिए। नशे की लत के कारण कई परिवार एवं जिंदगियां तबाह हो जाती है। एक छोटी सी गलती ही जीवन की दशा बदल देती है और विभिन्न प्रकार के अपराधों को बढ़ावा देती है। मनुष्य पैसों से अमीर-गरीब नहीं होता है जब कि आचरण और स्वभाव से जाना जाता है। असंभव को संभव बनाने की ताकत केवल मनुष्य में होती है। इस अभिन्न प्रयास की सफलता को देखते हुए भविष्य में भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा।
फूल सिंह मीणा ने कहा कि हमारे घर और देश को बचाना हमारा कर्त्तव्य है। इस अभियान से जुड़ कर भगवान के दिए हुए इस मंदिर जैसे देश से गंदगी हटानी परम उद्देश्य है। भवानी सिंह देथा ने कहा कि नशे की लत के कारण मनुष्य की याददाश्त एवं काम करने की क्षमता पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। करीब 7 करोड़ से अधिक लोग नशे के आदी है। इस नशे की लत को छुड़ाने की जंग में सभी को अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए।
राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया कि 13 से 27 दिसंबर तक नशे के आदी युवाओं के लिए पुर्नवास कैम्प आयोजित किया जाएगा जिसमें 30 से ज्यादा पुलिस अधिकारी देखरेख करेंगे ताकि यह कैम्प अच्छे से आयोजित किया जा सके। ठाकुर चंद्रशील ने बताया कि पिछले वर्ष 30 से ज्यादा परिवार इस अभियान से जुड़े थे जिसमें कुल 80 % तक सफलता हासिल हुई है और इस वर्ष अब तक 55 परिवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है।
अंकित अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान से जुड़ना गीतांजली हॉस्पिटल के लिए बड़ी गर्व की बात है एवं साल दर साल वह इस अभियान से जुड़े रहेंगे। साथ ही बताया कि गीतांजली हॉस्पिटल राजस्थान सरकार की भामाशाह स्वास्थ बीमा योजना के अंतर्गत अब तक सबसे ज्यादा मरीज का इलाज एवं सबसे बड़ा पैैकेज बुक करने वाला राजस्थान का पहला हॉस्पिटल है।
कार्यक्रम में एमबीबीएस की छात्राओं ने डांस एवं ड्रामा के माध्यम से नशे की लत को छोड़ने का मेसेज दिया। कार्यक्रम का संचालन राजीव पंड्या ने किया एवं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रिय गान से हुआ।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
