रेखा मिसेज गणगौर, ज्योति और पायल रनरअप

राष्ट्रीय जैन एकता मंच की ओर से गणगौर के उपलक्ष्य में गणगौर महोत्सव का आयोजन शनिवार को अशोका पैलेस में किया गया। इसमें रेखा चंडालिया मिस गणगौर चुनी गई। ज्योति ड़ालमिया रनरअप और पायल जैन सेकंड रनरअप रहीं।

 | 

संयोजक किरण चपलोत ने बताया कि सभी महिलाओं ने गणगौर की वेशभूषा धारण कर सोलह श्रृंगार किये। मुख्य अतिथि सरिता कूकड़ा तथा विशिष्ट अतिथि मीना जैन थे। मंच की सदस्याओं ने राजस्थानी गीतों सहित घूमर आदि लोक गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये।

मंच अध्यक्ष वंदना बाबेल ने बताया कि तीन अलग अलग टैलेंट, डांस और क्वेशचन राउंड हुए। इसके बाद अंत में ग्रैंड घूमर का आयोजन हुआ जिसमें 108 महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किये गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News