परिजनों को बालक की तलाश
शहर के समीप स्थित बडगॉव गॉव के मनोहरपुरा क्षेत्र से 3 जुलाई को स्कूल जाने के लिए घर से निकला बालक अभी तक घर नही लौटा है। बालक के पिता सुग्रीव सिंह यादव ने आज चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना देते हुए बताया कि बालक का नाम हरिओम उर्फ कालू यादव तथा उम्र 14 वर्ष है।

बालक नवीं कक्षा में अध्ययनरत है तथा उसके हाथ पर स्वयं का नाम गुदा हुआ है। बालक का पता मकान न. 81, श्रीराम कॉलोनी, मनोहरपुरा है। बालक के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर फ्री फोन सेवा 1098 या 0294-2453442, 2453437 पर सूचित करें।