इण्डियन जर्नल ऑफ फिजिकल थेरेपी एण्ड रिहेबिलिटेशन का विमोचन

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी महाविद्यालय के वार्षिक शोध पत्रिका का विमोचन बुधवार को कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर एवं प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र मेहता ने किया।

 | 

शोध पत्रिका के मुख्य संपादक डॉ. सत्यभूषण नागर ने बताया कि इस शोध पत्रिका में देष के ख्यातनाम फिजियोथेरेपिस्ट के शोध पत्र प्रकाशित किये गये है। साथ ही इस वर्ष से शोधपत्रिका को ऑनलाईन भी कर दिया गया है और इसके शोध पत्रिका के सम्पाकीय समिति में देश-विदेश के नामी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. को भी जोड़ा गया है।

इस अवसर पर अधिष्ठाता अरूण पानेरी, डॉ. शशि चित्तोड़ा, डॉ. अमिया गोस्वामी, डॉ. राजन सूद, डॉ. हेमशंकर दाधीच भी उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News