"अहकामे नमाज़ व रोज़ा" किताब का विमोचन

रमजान के मौके पर नमाज़, रोज़ा व ज़कात की अहमियत को विस्तार समझाने के लिए आज पलटन मस्जिद में "अहकामे नमाज़ व रोज़ा" किताब का विमोचन किया गया।

The post

 | 

रमजान के मौके पर नमाज़, रोज़ा व ज़कात की अहमियत को विस्तार समझाने के लिए आज पलटन मस्जिद में “अहकामे नमाज़ व रोज़ा” किताब का विमोचन किया गया।

शकिरुल कादरी द्वारा लिखी इस किताब में मुसलमानों को नमाज़ व रोज़ा की अहमियत को विस्तार से समझाया गया है। किताब में रमज़ान के महीने में दी जाने वाली ज़कात (दान-पुण्य) के बारे में विस्तार से बताया गया है, एंव बताया गया है कि जकात हर एक मुस्लिम का फर्ज है और किन-किन लोगों को ज़कात देनी चाहिए।

इस मौके पर पलटन मस्जिद के इमाम मुर्तजा रिज़वी, धोली बावड़ी मस्जिद इमाम शकिरुल कादरी व कमेटी सदस्य मौजूद थे। इससे पहले भी शकिरुल कादरी ने इस्लाम से सम्बन्धित 26 पुस्तकें लिखी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News