लेकसिटी में राहत की बारिश

मानसून की बेरुखी से त्रस्त शहरवासियों को आज लगभग एक पखवाड़े के बाद बादलो ने बरस कर लेकसिटी को भिगोया। जिससे गर्मी और उमस से परेशां लोगो को निजात मिली।

 | 
लेकसिटी में राहत की बारिश

मानसून की बेरुखी से त्रस्त शहरवासियों को आज लगभग एक पखवाड़े के बाद बादलो ने बरस कर लेकसिटी को भिगोया। जिससे गर्मी और उमस से परेशां लोगो को निजात मिली।

उल्लेखनीय है जिले में वर्षा दौर लगभग एक पखवाड़े से थम सा गया था। लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में इस सप्ताह मानसून फिर से मेहरबान हो सकता है। दक्षिण पश्चिमी मानसून पंजाब, हरियाणा होते हुए प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में मूसलाधार बारिश के दौर के बाद मध्य भारत के राज्यों में अगले 48 घंटे में भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। सावन का महीना शुरू होते ही प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने व राहत की बौछारें बरसने की उम्मीद है।

लेकसिटी में राहत की बारिश

विभाग के अनुमान के अनुसार हिमालय के तराई इलाकों में ठहरा मानसून अब मध्य भारत के राज्यों की ओर रुख कर रहा है और अगले दो दिन में कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण पश्चिमी मानसून जम्मु कश्मीर, हिमाचल प्रदेश से होकर अब पंजाब, हरियाणा होते हुए प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है जिसके अगले दो दिन में पूरे प्रदेश को कवर कर लेने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News