संवत्सरी पर्व पर आयोजित हुई धार्मिक अन्त्याक्षरी आलोचना पाठ

 | 
संवत्सरी पर्व पर आयोजित हुई धार्मिक अन्त्याक्षरी आलोचना पाठ

उदयपुर। श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान ने आज सदस्याओं के लिये संवत्सरी पर्व पर जहाँ धार्मिक अन्त्याक्षरी आयोजित की गई वहीँ महिलाओं ने आलोचना पाठ का भी वर्चुअल वाचन किया।

संस्थान की अध्यक्ष डाॅ. सुधा भण्डारी ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने घर बैठे दशांग सूत्र का वाचन किया। इस अवसर पर रेखा चोर्डिया, इन्द्रा चोर्डिया, सोनिका चोर्डिया व सुधा भण्डारी ने महिलाओं को आलोचना पाठ का श्रवण कराया। 

इस अवसर पर महिलाअें ने 5 राउण्ड में अन्त्याक्षरी खेली। जिसमें रेखा जैन व प्रतिमा पगारिया प्रथम, लता पोखरना व मीना बोकड़िया द्वितीय, अनीता भण्डारी व ललिता बापना तृतीय रहे। अंत मे सचिव ममता रांका व लीला नाहर ने आभार ज्ञापित किया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News