याद आए प्रताप

महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोतीमगरी उदयपुर में शनिवार को सुबह के समय महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

 | 

याद आए प्रताप

महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोतीमगरी उदयपुर में शनिवार को सुबह के समय महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोतीमगरी के सचिव युद्धवीर सिंह शक्तावत ने बताया कि इस अवसर पर महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ भव्य प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समिति के समस्त सुरक्षा गार्डों ने पारंपरिक शोक का प्रतीक मुंगिया साफा धारण किया।

उल्लेखनीय है कि आमतौर पर अन्य कार्यक्रमों में वे केसरिया साफा धारण करते हैं। पुष्पांजलि कार्यक्रम में समिति के कार्यकारिणी सदस्य लाल सिंह झाला, प्रोफेसर विजय लक्ष्मी चौहान, प्रोफेसर एच.आर. त्यागी, मनोहर सिंह मेहता, सज्जन सिंह राणावत, इकबाल सागर एवं डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा सहित समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News