जातिगत आरक्षण हटाओं, इंसानों में भेदभाव मिटाओ

आज विश्व ब्राह्मण संगठन एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में प्रेस वार्ता में जातिगत आरक्षण एवं पदोन्नति पद पर आरक्षण को हटाओ प्रपत्र जारी किया गया।

 | 

आज विश्व ब्राह्मण संगठन एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में प्रेस वार्ता में जातिगत आरक्षण एवं पदोन्नति पद पर आरक्षण को हटाओ प्रपत्र जारी किया गया।

वार्ता में संगठन के अध्यक्ष मथुरेश नागदा ने आजादी के बाद लम्बे समय से आरक्षण व्यवस्था पर विचार प्रकट करते हुए कहा की पदोन्नति में आरक्षण एवं जातिगत आरक्षण के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागु करने पर जोर दिया जाए। आरक्षण एवं ब्राह्मण एकता के मुद्दों पर रणनीती पर चर्चा हुई तथा निर्णय किया की 10 फरवरी 2013 को उदयपुर संभाग का विशाल ब्राह्मण सम्मेलन बुलाने का निर्णय लिया गया।

इस कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण के महासचिव रमेश शर्मा व सर्व ब्राह्मण महासभा युवा अध्यक्ष दिनेश नागदा, विश्व ब्राह्मण महासभा के युवा अध्यक्ष राजेश शर्मा, पालीवाल समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जोशी, पालीवाल समाज के यूथ अध्यक्ष पंकज पालीवाल, औदिच्य समाज के मांगीलाल व्यास, मागदा समाज के के.सी जोशी, विश्व ब्राह्मण महासभा राजसमन्द के अध्यक्ष रामचंद्र पालीवाल एवं सभी ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम के अंत में पालीवाल ब्राह्मण सभा के नवनिर्वाचित दोनों अध्यक्ष का स्वागत किया गया साथ ही धन्यवाद महासचिव रमेश शर्मा द्वारा किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News