120 फ़ीट गहरे कुवे से बंदर के बच्चें को निकाला
उदयपुर 6 जुलाई 2019, वाइल्ड एंड स्ट्रीट ऐनिमल रेस्क्यू सोसाइटी के पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि धोल की पाटी गांव में एक कुवे में बंदर के बच्चे को बाहर निकाला।

उदयपुर 6 जुलाई 2019, वाइल्ड एंड स्ट्रीट ऐनिमल रेस्क्यू सोसाइटी के पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि धोल की पाटी गांव में एक कुवे में बंदर के बच्चे को बाहर निकाला। बंदर का बच्चा गिरने की सूचना पर पद्म सिंह राठोड अपनी रेस्क्यू टीम के अरविंद सिंह ,हर्षवर्द्धन सिंह और कालु के साथ मोके पर गए वहा जाकर देखा तो लगभग 120 फ़ीट नीचे बंदर का एक बच्चा बैठा हुआ था वही उसकी बंदर के बच्चे की माँ ऊपर पेड़ पर बैठी हुई थी।
रेस्क्यू सोसाइटी के अरविंद सिंह को कुवे में उतारा गया अंदर कुवे में बंदर के बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया। बाहर निकालने के बाद बाहर पेड़ पर बैठी उसकी माँ के पास छोड़ दिया उसकी माँ फौरन उसको लेकर चली गई।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
सोसाइटी के पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि उस तरह कोई वन्यजीव आपको मुसीबत में दिखे तो आप तुरंत हमारी हेल्पलाइन 9414234826 या 9829597722 पर कॉल करके सूचना दे सकते है।