कुएं से 6 फुट का मगरमच्छ निकाला
छोटी सादड़ी में कुए में गिरे एक मादा मगरमच्छ को वाइल्ड एंड स्ट्रीट एनिमल रेस्क्यू सोस
| Jul 27, 2013, 17:25 IST

छोटी सादड़ी में कुए में गिरे एक मादा मगरमच्छ को वाइल्ड एंड स्ट्रीट एनिमल रेस्क्यू सोसायटी के सदस्यों द्वारा सुरक्षित निकल कर जाखम बांध में छोड़ दिया गया।
वाइल्ड एंड स्ट्रीट एनिमल रेस्क्यू सोसायटी के संरक्षक पदमसिंह राठौड़ ने बताया कि मगरमच्छ की कुए में होने की सुचना पर उनकी टीम छोटी सादड़ी पहुंची। वहां वनकर्मियों की मदद से मगरमच्छ को कुएं से बाहर निकाला गया। मगरमच्छ एक स्वस्थ छ: फीट की मादा थी।
राठौड़ ने बताया कि मगरमच्छ को जाखम बांध में छोड़ने से पहले वनकर्मियों को एक घंटे का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद मादा मगरमच्छ को सफलता पूर्वक बांध में छोड़ दिया गया।

