आमजन क़े लिए वरदान साबित हो रही है पुनर्जागरण यात्रा: जिला प्रमुख

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से चल रही पुनर्जागरण रथ यात्रा वरदान साबित हो रही है। ये विचार जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल ने गुरुवार को ग्राम पंचायत बम्बोरा में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।

 | 

उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों के समस्त जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी स्वच्छता के प्रति संकल्प लेते हुए अपने-अपने गांव को खुले में शौच मुक्त करने का कार्य करें।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका भूरा-पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया।

वहीं गोगुन्दा पंचायत समिति की ओबरा कला ग्राम पंचायत में सरपंच ललिता देवी की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में युवा समन्वयक ने पवन कुमार अमरावत ने ग्रामीणों से स्वच्छता अभियान से जुड़कर स्वस्थ रहने का अनुरोध किया। यात्रा दल के युवा देवीसिंह, नरेश गरासिया, योगेश, भैरुसिंह, अर्जुन सिंह आदि ने कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News