उदयपुर में जून माह में होगी पुनर्जागरण यात्रा: कलक्टर
कलक्टर गुप्ता सोमवार को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में आगामी जून माह में पुनर्जागरण यात्रा के आयोजन से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

ध्जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने कहा है कि जिले में पुनर्जागरण यात्रा के आयोजन की औपचारिकता न हो अपितु इसके आयोजन के अंत में ठोस परिणाम भी निकले तभी इसकी सार्थकता होगी।
कलक्टर गुप्ता सोमवार को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में आगामी जून माह में पुनर्जागरण यात्रा के आयोजन से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुनर्जागरण यात्रा के तहत योजनाओं के प्रचार.प्रसार के साथ.साथ संबंधित विभागीय कार्यक्रमों तथा योजनाओं के लक्ष्य भी आवंटित हो तथा यात्रा के अंत में उन लक्ष्यों के अर्जन की सूचना भी प्राप्त हो। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लक्ष्यों का आवंटन अपने.अपने स्तर पर सुनिश्चित करते हुए नेहरु युवा केन्द्र को ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में नेहरू युवा केन्द्र के युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने पुनर्जागरण यात्रा के तहत जिले की 100 ग्राम पंचायतों मंे 3 रथों के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार.प्रसार के कार्यक्रम की जानकारी दी। बैठक में जिला परिषद के एसीईओ कैलाशचंद्र लखारा सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक दौरान जिला कलक्टर गुप्ता ने रथयात्रा के तहत बनाई जाने वाली युवा कार्मिकों व कलाकारों की टीम के दो भाग बनाते हुए 6 तथा 14 कार्मिकों की दो टीमों को बनाया तथा निर्देश दिए कि 6 कार्मिकों की टीम संबंधित गांव में आयोजन से सप्ताह भर पूर्व जाकर संबंधित युवा क्लब को एक्टिव करेगी तथा विभागीय लक्ष्यों के संबंध में आवेदन पत्र भरवाते हुए लोगों को प्रेरित करेंगे। एक सप्ताह के भीतर इन आवेदन पत्रों पर कार्यवाही करते हुए पुनर्जागरण यात्रा के दिन इन पर संबंधित आवेदकों को राहत प्रदान की जाएगी।
बैठक दौरान कलक्टर गुप्ता ने पुनर्जागरण यात्रा के तहत विभागीय योजनाओं के प्रचार.प्रसार के साथ ही कुछ विभागों को ठोस कार्यवाही के संबंध में भी निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कौशल एवं आजीविका मिशन को यात्रा के तहत ऐसे युवाओं को चिह्नित करने के निर्देश दिए जिनको कि प्रेरित करते हुए आजीविका अर्जन के कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार के योग्य बनाया जा सके। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को निःशक्त युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए ऋण योजनाओं से जोड़ने तथा पालनहार योजना के पात्र लोगों के आवेदन भरवाने के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक ग्राम पंचायत से रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित कर संकल्प पत्र भरवाने तथा बड़ी ग्राम पंचायत में रक्तदान करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी को शौच मुक्त ग्राम पंचायत तैयार करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों में कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने शिक्षा विभाग को बेटी बचाओए बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष तक की बेटियों को विद्यालयों से जोड़ने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश प्रदान किए।
