5 व 6 दिसम्बर को नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति

दूरदर्शन जयपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ध्रुपद उत्सव का आरंभ सोमवार को रेलवे ट्रेनिंग स्कूल सभागार में हुआ। 4 दिन चलने वाले इस अद्भुत कला संगम में अनेक नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

 | 

दूरदर्शन जयपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ध्रुपद उत्सव का आरंभ सोमवार को रेलवे ट्रेनिंग स्कूल सभागार में हुआ। 4 दिन चलने वाले इस अद्भुत कला संगम में अनेक नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम निष्पादन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि यह कला संगम उदयपुर निवासियों के लिए एक यादगार अनुभव रहेगा जहाँ नये कलाकार इन प्रसिद्द कलाकारों से मिलकर उनके अनुभव साझां कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रतिदिन सांय 6.30 से 9.00 बजे तक डीडी भारती पर भी होगा। यह कार्यक्रम प्रसिद्घ ध्रुपद गुरू उस्ताद जिया मोहिउद्दीन डागर व उस्ताद जिया फरीदुद्दीन डागर को समर्पित किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News