प्रख्यात बांसुरी वादक पं.रोनू मजूमदार की बांसुरी में खोये श्रोता

प्रख्यात बांसुरी वादक पं.रोनू मजूमदार की बांसुरी में खोये श्रोता

सृजन द स्पार्क संस्था की ओर से लाइफ टाईम अचीवमेन्ट एवं नेशनल कुमार गंधर्व अवार्ड प्राप्त प्रख्यात बांसुरी वादक मुबंई के पं.रोनू मजूमदार का बांसरी वादन कार्यक्रम शुक्रवार को नाथद्वारा स्थित मिराज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। पं. मजूमदार के बांसुरी वादन में संगीत के शौक़ीन श्रोता खो गये।

तबले व बांसुरी की जुगलबन्दी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया पं. मजूदमदार ने बांसुरी वादन की शुरूआत बागेश्री राग से की। बीच बीच में तबले के साथ बदिशों व तबले व बांसुरी की जुगलबन्दी की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मंत्रमुग्ध कर दिया। तीन ताल की बंदिश की दी गई प्रस्तुति पर श्रोता उसी में खो गये। इस अवसर पर उन्होेंने साढ़े सात मात्रा के साथ बांसुरी वादन का मुखड़ा सुना कर श्रोताओं को आनन्दित कर दिया। अजीत पाठक ने तबले पर तो कल्पेश सचाला ने बांसुरी पर साथ देकर इस संगीत संध्या को यादगार बना दिया। इस अवसर पर उन्होंने उस्ताद विलायत खां की लय को भी बांसुरी से सुनाने में पीछे नहीं रहे। जिस पर उन्हें तालियों की भरपूर दाद मिली।

संगीत  के सातों सुर होती संगीतकार की जातिः इस अवसर पर पं. मजूमदार ने कहा कि “संगीत के सातों सुर ही संगीतकार की जाति होते है।” उन्होंने बताया कि वे जीवन में सगीत निर्देशक बनना चाहते थे लेकिन जीवन उन्हें संगीत की इस विधा की ओर खींच ले गया। उन्होंने शायर निदा फाज़ली के साथ कोई अकेला कहाँ नामक एलबम भी बनायी। बांसुरी से उन्होंने पुरानी फिल्म लव स्टोरी व 1942 ए लव स्टोरी फिल्म का भी गाना गा कर सभी को मोहित कर दिया। केसरिया बालम पधारो म्हारे देस की प्रस्तुति ने सभी को अपनी बांसुरी की ओर खींच लिया। समारोह के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा,राजसमन्द पुलिस अधीक्षक विष्णुकान्त, मदन पालीवाल,सृजन द स्पार्क के संरक्षक राजकुमार रिज़वी,हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ विकास शर्मा, लायन्स क्लब डिस्ट्रिक्ट 323 ई-2 के प्रान्तपाल अरविन्द चतुर,वीना खमेसरा का स्वागत किया गया। इस अवसर कार्यक्रम समन्वयक सृजन राजेश खमेसरा,संस्था के अध्यक्ष सृजन जी.आर.लोढ़ा, सृजन द स्पार्क के सचिव सृजन राजेन्द्र शर्मा,सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags