एमएमपीएस में प्रख्यात गायक कुमार मरदूर की प्रस्तुति

सिटी पैलेस स्थित महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में स्पीक मैके के तत्वाधान में प्रख्यात गायक कुमार मरदूर ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मृणाल रंजन एवं शैलेन्द्र मिश्रा ने तबला एवं हारमोनियम से संगत की।

 | 

विद्यालय के प्राचार्य संजय दत्ता ने सभी कलाकारों का माल्यार्पण कर स्वागत उद्बोधन दिया। प्रस्तुति के उपरान्त कलाकारों ने विद्यार्थियों की गायन कला से संबंधित जिज्ञासाओं को संबोधित किया तथा युवा वर्ग को शास्त्रीय गायन एवं संस्कृति को सहेजने एवं इसके उत्तरोत्तर विकास हेतु अपनी योगदान देने हेतु आह्वान किया।

श्री मरदूर ने विद्यालय में संगीत एवं कला के क्षेत्र में विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों एवं प्रयासों की प्रशंसा कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन उप छात्रा प्रमुख नेहा सक्सेना ने किया तथा कार्यक्रम का संयोजन गरिमा जोशी ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News