नीमच माता मंदिर की 850 मीटर रेलिंग का मरम्मत कार्य शुरू
| May 19, 2026, 12:11 IST
Udaipur Times 19 मई 2026। शहर के फतहसागर झील के देवाली छोर पर पहाड़ी में स्थित नीमच माता मंदिर की मरम्मत के लिए बजट मिलने के बाद अब मरम्मत कार्य शुरू हो चूका है।
पर्यटन विभाग ने इसके लिए गत वर्ष 49.42 लाख रूपये का बजट स्वीकृत किया था। यह राशि पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग को हस्तांतरित की गई थी। इसमें मंदिर की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया के बाद मरम्मत कार्य 1 अप्रैल को गया है। आगामी सितंबर माह तक यह पूरा होने की संभावना है।
मरम्मत कार्य के तहत मंदिर में 850 मीटर रेलिंग के दोनों तरफ मरम्मत होगी। इसके साथ ही मंदिर के सामने के छत की भी मरम्मत होगी। वहीँ पुराने शौचालय की मरम्मत होने के साथ पुरुषो के लिए अलग नया शौचालय बनेगा। शौचालय पर छत भी बनाई जाएगी।
