पेंटिंग के माध्यम से मनाया गणतंत्र दिवस

आज फतहसागर की पाल पर आनंद कला केंद्र ग्रुप की ओर से 64वां गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अमर शहीदों को श्रदांजलि अर्पित की। कला केंद्र ग्रुप ने 10*10 केनवास पर पेंटिंग बनाकर शहीदों को श्रदांजलि दी गई। आनंद कला केंद्र ग्रुप के कलाकार के आनंद, ज्वाला प्रसाद एवं मनोज कुमार ने इस केनवास पेंटिंग को कठिन प्रयासों से चित्र रूप दिया।

 | 

ज्वाला प्रसाद ने बताया कि वर्तमान विषय को लेकर यह कार्यक्रम को आयोजित किया गया है। उन्होंने ने कहा कि पेंटिंग के माध्यम से हमने शहीदों को श्रदांजलि दी है जिससे आज की युवापीढ़ी को उन शहीदों को देखकर सन्देश मिले की हमने भी अपने देश के प्रति और उसके हित में काम करना चाहिए।

बाल कलाकार इशानी ने भी इस पेंटिंग को बनाने में अपना सहयोग दिया एवं फतहसागर की पाल पर आम जनता ने उक्त पेंटिंग को काफी सराहा तथा उदयपुर के कई कलाकारों ने वहां अपनी उपस्थिति भी दर्ज की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News