राजपुरा दरीबा माइन्स में गणतंत्र दिवस समारोह सम्पन्न


राजपुरा दरीबा माइन्स में गणतंत्र दिवस समारोह सम्पन्न

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के राजपुरा दरीबा कॉम्पलेक्स में 65वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह सामुदायिक केन्द्र के फुटबाल मैदान में आयोजित किया गया।

 
राजपुरा दरीबा माइन्स में गणतंत्र दिवस समारोह सम्पन्न

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के राजपुरा दरीबा कॉम्पलेक्स में 65वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह सामुदायिक केन्द्र के फुटबाल मैदान में आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि सह उपाध्यक्ष व दरीबा के इकाई प्रधान प्रवीण कुमार जैन ने ध्वजा रोहण किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद सुरक्षाबल के जवानों की टूकडि़यों एवं डी.ए.वी. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मार्च-पास्ट किया एवं तीरंगे को सलामी दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में डी.ए.वी. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारत कि सिंधुघाटी सभ्यता, वैदिक युग, रामायणकाल, महाभारतकाल, जैनधर्म-बौद्धधर्म का आगमन, मराठा-राजपूतों-सिखों का संघर्ष, ब्रिटिष शासनकाल, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, क्रांतीकारियों का आन्दोलन, भारत को आजादी, आजादी का जश्न, देश का विकास – औद्योगिकरण, हरित क्रांति, दूरसंचार, उपग्रह, कम्प्यूटरीकरण, अंतरिक्ष यात्रा, दुश्मन से सीमाओं की रक्षा एवं विश्व शांति के बारे में झांकियों के माध्यम से भारत की गौरव गाथा की सजीव प्रस्तुती दी।

इसके अलावा आदर्ष शिशु विद्यानिकेतन के बच्चों ने ‘ये देश हैं वीर जवानों का’ व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, दरीबा कोलोनी के बालकों ने ‘मां तूझे सलाम’ गाने पर मनमोहक प्रस्तुति दी।

राजपुरा दरीबा माइन्स में गणतंत्र दिवस समारोह सम्पन्न

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता आन्दोलन में शहीद हुए देशभक्तों को श्रद्धान्जलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हमारे देश ने हर क्षेत्र में उत्तरोतर प्रगति की है, देश सही दिशा में आगे जाएं इसके लिए देश के भविष्य के रूप में युवा पीढी को आगे आना होगा। आज देश के सामने कई चुनौतियों जैसे कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, मंहगाई जिनसे सभी को मिल कर लड़ना होगा। उन्होने कंपनी की विकास यात्रा पर प्रकाष डालते हुए सभी कर्मचारियों एवं मजदूर संघ के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में दरीबा खान मजदूर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभयसिंह राठौड़ ने आजादी के महान सपूतों को अपनी श्रद्धान्जलि दी व अपने विचार व्यक्त किये तथा दरीबा खान मजदूर संघ के वरिष्ठ सचिव कल्याणसिंह शक्तावत ने भी अपने विचार रखते हुए सभी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सभी को मिल कर सकारात्मक सोच से कार्य करने की जरुरत बताई।

कार्यक्रम में दरीबा खान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष रमेश दाधीच,सचिव नन्दलाल कोठारी, संयुक्त सचिव रामस्वरुप जिलोवा, मेहन्दूरिया सरपंच मदनसिंह तंवर, दरीबा स्मेल्टर के उपाध्यक्ष मनोज सोनी, महाप्रबंधक-अयस्क सज्जीकरण वी.आर.शर्मा व जे.पी. गुप्ता, सह महाप्रबंधक-खान आई.पी. जैन, सह महाप्रबंधक-सुरक्षा गंधर्व चौहान, महाप्रबंधक-प्रषासन अरविंद सिंह बेदी, एच.आर. प्रधान नरेन्द्र पुरोहित, एच.आर. एक्जूकुटीव सी.पी.शर्मा, मांगीलाल मेनारिया, मयूर त्रिवेदी, सी.एस.आर. अधिकारी बी.एल. सुखवाल व एस.एन.टेलर के साथ डी.ए.वी विद्यालय के प्राचार्य दिव्येन्दु सेन शर्मा के अलावा इकाई के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन, विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राऐं एवं आस-पास के ग्रामीण हजारों की संख्या में उपस्थित थे।

इस अवसर पर कंपनी में बीस वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले 7 कर्मचारियों को प्रतीक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया, वहीं इकाई के विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले कर्मचारियों द्वारा सृजनात्मक सुझाव, उत्पादन-उत्पादकता एवं कायजन सुझावों तथा सुरक्षा दल के सदस्यों को पुरस्कार एवं प्रषस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अन्त में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल ए. एस. बेदी ने धन्यवाद् ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का संचालन एकलिंग सिंह कानावत ने किया। कार्यक्रम का समापन अधिकारी एकादश एवं यूनयिन एकादश के बीच रस्सा-कस्सी का मैत्रीपूर्ण मैच से किया गया जिसमें यूनियन एकादश की टीम विजेता रही।

कार्यक्रम का संयोजन सी.पी. शर्मा, एक्जूकुटीव एच.आर. ने किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags