उदयपुर में चातुर्मास हेतु विनती की
आदिनाथ दिगम्बर चेरिटेबल टस्ट की ओर से आज प्रतापगढ़ में आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ को उदयपुर में हिरणमगरी से. 11 में चातुर्मास हेतु श्री फल अर्पित कर विनती की।राष्ट्र संत गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमति माताजी का उदयपुर में चातुर्मास करने की विनती करने हेतु सकल दिगबर जैन मसाज के सैकड़ों श्रावक श्राविकाएं रविवार को प्रातः शेषपुर मोड़ स्थित त्रिमूर्ति अभिनंदन ध्यान केन्द्र में बिराजित माताजी के पास पास जायेंगे।

आदिनाथ दिगम्बर चेरिटेबल टस्ट की ओर से आज प्रतापगढ़ में आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ को उदयपुर में हिरणमगरी से. 11 में चातुर्मास हेतु श्री फल अर्पित कर विनती की। टस्ट के अध्यक्ष अशोक शाह ने बताया कि आचार्य श्री का चातुर्मास उदयपुर में होने की पूरी संभावना है। इसी कड़ी में 30 मई को उदयपुर से पांच बसों द्वारा श्रावक-श्राविकाओं द्वारा आचार्य श्री को चातुर्मास हेतु और विनती करने के लिए प्रतापगढ़ जायेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक शाह, महामंत्री मदन देवड़ा, जयंति लाल रजावत, चंद्र प्रकाश कारवा, कमल मेहता आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
सुप्रकाशमति माताजी को चाुतर्मास विनती हेतु कल जायेंगे सैकड़ों श्रावक
राष्ट्र संत गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमति माताजी का उदयपुर में चातुर्मास करने की विनती करने हेतु सकल दिगबर जैन मसाज के सैकड़ों श्रावक श्राविकाएं रविवार को प्रातः शेषपुर मोड़ स्थित त्रिमूर्ति अभिनंदन ध्यान केन्द्र में बिराजित माताजी के पास पास जायेंगे।
ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि सकल दिगबंर जैन समाज के अध्यक्ष शानितलाल वेलावत एवं चातुर्मास संयोजक प्रकाश सिंघवी के नेतृत्व में उदयपुर शहर एवं उदयपुर के उपनगरों के विभिन्न क्षेत्रों से जायेंगे।
गोदावत ने बताया कि त्रिमूर्ति अभिनंदन ध्यान केन्द्र में गुरू मां के नेतृत्व में ग्रीष्मकालीन अभिनंदन बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गुरू मां से संस्कार सीख रहे है। प्रतिदिन ध्यानयोग तत्पश्चात पूजन पद्धति एवं खेल क्रियाएं सीख रहे है।
