अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन में योजना शर्मा द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत

ब्रिटिश काउंसिल इंडिया द्वारा 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक द लीला एम्बीयन्स, नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय

 | 

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन में योजना शर्मा द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत

ब्रिटिश काउंसिल इंडिया द्वारा 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक द लीला एम्बीयन्स, नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की अध्यापिका योजना शर्मा ने शोध पत्र टिचिंग एण्ड लर्निंग ऑफ इंग्लिश राइटिंग स्किल्स थ्रु कारटुन्स प्रस्तुत किया।

उक्त अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन लर्निंग फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर पर आधारित था जिसमें विभिन्न देशों के 250 शिक्षकों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये जिसमें शिक्षा में नवाचार, चुनौतियां तथा नये तकनीकी आयामों पर विस्तृत चर्चाएं तथा शिक्षण का स्तर बढ़ाने के सफल प्रयासों से सभी को अवगत कराया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News