रेजीडेंसी स्कूल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेंसी में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर सोमवर को शुरू हुआ।

 | 

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उर्मिला त्रिवेदी ने बताया कि ने बताया शिविर में 50 प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया। यह शिविर आगामी 30 दिसंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण शिविर में ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ सेल्फ डिफेन्स एण्ड मार्शल आर्टस के दक्ष प्रशिक्षण निदा खानम, निशांत सिंह गौड़ व सौरभ व्यास ने सेल्फ डिफेन्स की जानकारी दी। शिविर के शुभारंभ अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम शिवजी गौड़, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक मो.इकबाल शेख मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News