परीक्षा ड्यूटी से नदारद रहने पर रेज़िडेन्सी स्कूल के 8 शिक्षकों को नोटिस

पटवार भर्ती परीक्षा में अभिजागर (Invigilator) के रूप में थी ड्यूटी

 | 
Rajasthan Patwar Examination 2025 Teachers Suspended for being absent during Examination Duty Residency School Udaipur

उदयपुर, 17 अगस्त: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर रविवार को आयोजित पटवार भर्ती परीक्षा में अभिजागर के रूप में नियुक्त एक ही विद्यालय के 8 शिक्षक-शिक्षिकाओं के बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद रहने पर जिला कलक्टर के निर्देश पर परीक्षा समन्वयक एवं ADM प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

राठौड़ ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेज़िडेन्सी के व्याख्याता गोवर्धनलाल लौहार, अध्यापक विनोद कुमार मीणा, अध्यापिका चंद्रलेखा जैन, व्याख्याता लावण्याप्रभा शर्मा, सोनल जडेजा, सुनीता गरासिया, अनिल एवं वरिष्ठ अध्यापक शिल्पा जैन की ड्यूटी रविवार को हुई परीक्षा के दौरान Invigilator के रूप में थी।

उक्त सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं रविवार को बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से गैर हाज़िर पाए गए। परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही के चलते नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय तक संतोषप्रद जवाब प्राप्त नहीं होने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News