विद्युत समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

शहर के चित्रकुटनगर के क्षेत्रवासियों की ओर से विद्युत हाई वोल्टेज समस्याओं को लेकर गुरूवार को मधुबन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।

The post

 | 

चित्रकुटनगर निवासी पुष्पा अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों हुई वर्षा के दौरान तेज हवा-आंधी चली थी, उस दौरान विद्युत विभाग के लापरवाही के चलते क्षेत्र के करीब 30 से अधिक घरों के विद्युत उपकरण जल गये।

इससे पूर्व में भी क्षेत्रवासियों के द्वारा कार्यालय में इस समस्या को लेकर सूचना दे गई थी, लेकिन विभाग द्वारा समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते सभी घरों के कई विद्युत उपकरण जल गए हैं।

बाद मे क्षेत्रवासियों ने अधीक्षण अभियन्ता को ज्ञापन सौंप कर विद्युत समस्याओं को लेकर जल्द सुधार करने व प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News