अणिन्दा में दो वर्षो से खराब सडक़ का दंश झेल रहे क्षेत्रवासी

उदयपुर-चित्तौड़ मुख्य हाईवे से 20 किमी. दूर अणिन्दा अतिशय क्षेत्र की सडक़े पिछले 2 वर्षो से खराब है। जिससे प्रतिदिन स्थानीय क्षेत्रवासी उन खराब सडक़ का दंश झेल रहे है लेकिन जिला कलेक्टर, विधायक,सरपंच,एसडीओ तथा संबंधित विभाग को अनेकों बार कहने के बावजूद क्षेत्र की सडक़ वैसी की वैसी ही है।

 | 

अणिन्दा में दो वर्षो से खराब सडक़ का दंश झेल रहे क्षेत्रवासीउदयपुर-चित्तौड़ मुख्य हाईवे से 20 किमी. दूर अणिन्दा अतिशय क्षेत्र की सडक़े पिछले 2 वर्षो से खराब है। जिससे प्रतिदिन स्थानीय क्षेत्रवासी उन खराब सडक़ का दंश झेल रहे है लेकिन जिला कलेक्टर, विधायक,सरपंच,एसडीओ तथा संबंधित विभाग को अनेकों बार कहने के बावजूद क्षेत्र की सडक़ वैसी की वैसी ही है।

अडि़न्दा अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष पूरणमल जैन ने बताया कि अडि़न्दा अतिशय क्षेत्र जैन व गैर जैन समाज के लिए धार्मिक तीर्थ स्थल है। जहां प्रतिदिन सैकड़ो यात्री यहां बिराजित माताजी के दर्शन करने आते है। तीर्थ स्थल होने के कारण क्षेत्रीय विधायक गजेन्द्रसिंह शक्तावत को अनेकों बार सडक़ सुधरवाने हेतु निवेदन किया,ज्ञापन दिया लेकिन आज सडक़ में कोई सुधार नही हुआ है। इस बात को लेकर क्षेत्रीय निवासियों में आक्रोश व्याप्त है।

अणिन्दा में दो वर्षो से खराब सडक़ का दंश झेल रहे क्षेत्रवासी

सडक़ ठीक होने की स्थिति में 20 किमी. का रास्ता पार करने में मात्र 20 मिनिट का समय लगता है लेकिन इस समय रास्ता एक घंटे में जाकर पूर्ण होता है। सडक़ को पार करने एक घ्ंाटे का समय लग जाता है। इससे समय की बर्बादी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि इस तीर्थ स्थल की सडक़ अविलम्ब ठीक करवाकर क्षेत्रवासियोंं को रहात प्रदान करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News