रन फोर सेफ्टी में दौड़े शहरवासी
सड़क सुरक्षा के तहत लोगों में जन चेतना जागृत करने के उददेश्य से रविवार को बिग एफ.एम. एवं टोटल ऑइल इंडिया प्रा.लि.के तत्वाधान में रविवार को फतहसागर पर ‘रन फोर सेफ्टी’ का आयोजन किया गया। दौड़ में शहर के विभिन्न विधालयों की छात्रा-छात्राओं एवं जन प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। टोटल आयल द्वारा सड़क सुरक्षा माह […]

सड़क सुरक्षा के तहत लोगों में जन चेतना जागृत करने के उददेश्य से रविवार को बिग एफ.एम. एवं टोटल ऑइल इंडिया प्रा.लि.के तत्वाधान में रविवार को फतहसागर पर ‘रन फोर सेफ्टी’ का आयोजन किया गया। दौड़ में शहर के विभिन्न विधालयों की छात्रा-छात्राओं एवं जन प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
टोटल आयल द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत विगत 4 अक्टूबर से सड़क दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं छोटी-छोटी गलतियों होने वाली दुर्घटनाओं से बचाने के लिए सड़क सुरक्षा के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे थे। टोटल ऑइल द्वारा बिग एफ.एम. के साथ मिलकर इस तरह की दौड़ का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है।
दौड़ को जिला प्रमुख मधु मेहता,प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जितेन्द्र सिंह व वन्यजीव प्रतिपालक एन.सी.जैन और टोटल इंडिया के प्रतिनिधि ए.एस.एम. चिराग ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। दौड़ फतहसागर के पी.पी. सिंघल मार्ग से रवाना होकर फतहसागर पाल पर कार्यक्रम स्थल पर जाकर समाप्त हुर्इ। दौड़ में शिरकत करने आये अतिथियों को बिग एफ.एम. के स्टेशन हेड कौस्तुल शांडिल्य व प्रवीण मिश्रा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
दौड़ में सेन्ट्रल पबिलक स्कूल, सेन्ट मैरी,गुरूगोविन्द सिंह स्कूल, फतह स्कूल सहित एनसीसी व नेवी के कैडैटस ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अतिथियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं को जागरूक होने का आहवान किया गया। कार्यक्रम का संचालन बिग एफ.एम. के आरजे.जीन ने किया। कार्यक्रम में एनसीसी, आमी व नेवल के केडेटस द्वारा एनसीसी गीत हम सब भारतीय है कि प्रस्तुति दी गर्इ। कार्यक्रम का समापन स्काउट के विधार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत के साथ हुआ।