गणगौर महोत्सव पर लिया मतदान करने का संकल्प
जिले में लोकसभा चुनाव के तहत चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज मेवाड महोत्सव एवं गणगौर पर्व पर मतदाताओं ने अधिक से अधिक मतदान करने की संकल्प लि
जिले में लोकसभा चुनाव के तहत चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज मेवाड महोत्सव एवं गणगौर पर्व पर मतदाताओं ने अधिक से अधिक मतदान करने की संकल्प लिया।
साथ ही, पूर्बिया कलाल जागृति महिला संघ एवं पूर्बिया कलाल समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 5 दिवसीय गणगौर उत्सव के दूसरे दिन गणगौर सवारी के दौरान सामाजिक कुरीतियों के साथ-साथ आगामी लोक सभा चुनाव हेतु आम नागरिक से मतदान जरूर करने की अपील की गयी।
शहर में 2 से 4 अप्रैल तक आयोजित हो रहे मेवाड महोत्सव के दौरान शहर के जगदीश चौक, पिछोला, गणगौर घाट, घण्टाघर आदि क्षेत्रों में शहर वासियों ने मतदान के प्रति रूझान दिखते हुए अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ ली और रैली का आयोजन किया गया।
स्वीप प्रभारी सुधीर दवे ने बताया कि इस अवसर पर मतदाताओं ने ‘मतदान अवश्य करें’ के स्टीकर्स भी अपने फोन पर चस्पा किये। स्वीप प्रतिनिधि प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मेवाड एवं गणगौर महोत्सव पर 2568 मतदाताओं ने हस्ताक्षर कर मतदान करने एवं मतदान प्रतिशत बढाने का संकल्प लिया।
गुरूवार को शाम 5 बजे बाद पूर्बिया समाज के नोहरे से सजी-धजी गणगौर को सिर पर धारण किये समाज की महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में गीत गाते हुए गणगौर घाट पहुंची और गणगौर ईशर को फुलो से पानी पिलाया।
यह जानकारी देते हुए महिला संघ की प्रवक्ता तरूणा पूर्बिया ने बताया कि गणगौर सवारी में छोटी-छोटी बालिकाएं समाज में व्याप्त कुरीतियाँ समाप्त कि ये जाने की तख्तियाँ लिए चल रही थीं जिसमें मतदान किये जाने का संदेश भी दिया गया।
समाज की महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे मतदान वाले दिवस 17 अप्रेल को वोट देने जरूर जाएंगी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
